Advertisement

वक्फ सर्वेक्षण 2021 प्रारंभ: राज्य वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम जमात से सर्वे कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की

रायपुर, 18 जून 2021छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ बोर्ड द्वारा वक़्फ सम्पत्तियों के सर्वेक्षण के लिए “वक्फ सर्वेक्षण 2021” का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। राज्य वक़्फ बोर्ड ने सभी मुतवल्ली साहबानो एवं मुस्लिम जमात से सर्वे कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ बोर्ड के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सर्वे “वक्फ सर्वेक्षण 2021” प्रारंभ किया गया है। इसके लिए प्रत्येक जिले के अतिरिक्त कलेक्टर अथवा वरिष्ठ डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी के रूप में मनोनित किया गया है। यह वक़्फ नोडल अधिकारी वक्फ सर्वेक्षण का कार्य अपनी देखरेख में संपादित कराएंगे। सर्वेक्षण कार्य परिणाम मूलक हो इस हेतु यह आवश्यक है कि मुस्लिम समुदाय का एवं विशेष कर मस्जिद/दरगाह/कब्रिस्तान व अन्य के मुतवल्लीगणों का सक्रिय सहयोग एवं समन्वय राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ हो। इस सर्वे कार्य में शासकीय राजपत्र 1989, औकाफ की पंजी एवं राज्य गठन पश्चात वाकिफ द्वारा वक्फ की गई संपत्तियों को सर्वेक्षण कार्य में लिया जाएगा। इस प्रकार पूरे राज्य में पृथक-पृथक जिलों एवं गांवों, कस्बों में स्थित वक्फ संपत्ति का चिन्हांकन होगा तथा इन संपत्तियों को राजस्व रिकार्ड में अद्यतन किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया से वक्फ संपत्ति विलुप्त होने से बचेगी साथ ही राजस्व रिकार्ड में अद्यतन होने से अतिक्रमण, विलोपन जैसे मुद्दों से बचा जा सकेगा।
राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा प्रत्येक जिले में दो-तीन सक्रिय मुस्लिम समुदाय के मुतवल्लीगण एवं अन्य संभ्रान्त व्यक्तियों का भी चिन्हांकन किया है, जिससे वे जिला स्तर पर वक्फ नोडल अधिकारियों से समन्वय कर सर्वे कार्य में आवश्यक सहयोग दे सकें। राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मोद्दबाना गुजारिश की गई है कि आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा सभी वक्फ संपत्तियों को वक्फ सर्वेक्षण में शामिल कराया जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57