Advertisement

साजा पुलिस ने चोरी के 15 घंटे के भीतर चोर को पकड़

साजा पुलिस ने चोरी के 15 घंटे के भीतर चोर को पकड़

घर में घुसकर सोना चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी सुंदर सिंह उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 04 गोकुलधाम साजा थाना साजा के द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 जनवरी को दोपहर में इसके घर से अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम तथा किचन में रखें चावल एवं चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 12/ 2024 धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा उप निरी. राजकुमार साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आरोपी खोमलाल नेताम पिता चुन्नू राम नेताम उम्र 25 साल साकिन गाड़ाभाठा थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर को उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के आभुषण 1 नग सोने का मंगल सुत्र, एक जोडी चांदी की पायल, एक चांदी सिक्का एवं अन्य चांदी का सामान कुल कीमती करीबन 76500 रूपये व मोबाईल कीमती 2000 रूपये, नगदी रकम 800 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 30000 रूपये सहित कुल जुमला कीमती 109300 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपी खोम लाल नेताम पिता चुन्नू राम नेताम उम्र 25 साल साकिन गाड़ाभाठा थाना साजा जिला बेमेतरा को 14 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, डामेश्वर राजपूत, आरक्षक सौरभ सिंह, पीयुष सिंह, इंदरमन निषाद, जयकिशन साहू, गोलू पटेल, रोशन वर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47