छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगांवराजनीतिराज्य

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया प्रोत्साहित

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया प्रोत्साहित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राजनांदगांव /भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्र शासन की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोबाईल वैन केन्द्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कांकेतरा पहुंची। कार्यक्रम के प्रारंभ में मोबाईल वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की सामान्य जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया। मोबाईल वैन के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। केन्द्र सरकार की योजनायों से लाभांवित हितग्राहियों मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने विचार व्यक्त किए। धरती कहे पुकार के अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नाट्य प्रस्तुति दी तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मांग और शिकायतों के संबंध में आवेदन भी लिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासन की जनकल्याकारी योजनाओं के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी गई और लोगों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा गया। इस अवसर पर सरपंच तोरन लाल साहू सहित कामता बंजारे, दयाल दास साहू, श्रीमती आशा सिन्हा, श्रीमती अंजनी ढीमर, श्रीमती पुष्पा बाई साहू, किशुन देवांगन सहित ग्राम पंचायत के पंचगण, बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया। इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में केन्द्र सरकार की योजनाओं और सुपोषण के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मरीजों की सिकलिन जांच, टीबी, स्क्रीनिंग, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच, रक्त परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और वितरण किया गया। स्टाल में बड़ी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। पशुधन विभाग के स्टॉल में पशुपालकों द्वारा पशुपालन के लिए ऋण हेतु आवेदन किया गया। परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग द्वारा मोबाईल से आधार लिंक किया गया, साथ ही आधार कार्ड बनाया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा जैविक कीटनाशक के उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खाद्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का केवाईसी किया गया। राजस्व एवं आपदा विभाग द्वारा विभागीय योजना के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थी श्रीमती हेमबती बंजारे, श्रीमती छबीलता साहू ने बताया कि योजना के अंतर्गत उन्हें राशि मिली है। जिसे उन्होंने स्वयं और अपने बच्चे के पोषण आहार में खर्च किया है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्रीमती ईश्वरी साहू ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज करवाया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्रीमती सुरखा,गोपीराम बंजारे, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी श्रीमती यमुना, श्रीमती गौतरहीन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के लाभार्थी श्रीमती तारा देवांगन, श्रीमती यमुना साहू, स्वच्छ भारत मिशन योजना के लाभार्थी श्रीमती पुष्पा बाई, श्रीमती चमेली ने अपने विचार साझा किए और ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी लाभान्वित हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!