Advertisement

विधायक तथा आयोजन समिती पदाधिकारियों ने रामकथा स्थल का किया निरीक्षण

विधायक तथा आयोजन समिती पदाधिकारियों ने रामकथा स्थल का किया निरीक्षण

कांकेर। शहर में आगामी 5 से 13 फरवरी तक रामकथा का आयोजन मिनी स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया है। आयोजन समिती पदाधिकारियों तथा विधायक आशाराम नेताम ने मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। मिनी स्टेडियम की साफ सफाई कराने नगर पालिका के अफसरों को कहा गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां शौचालय आदि के भी प्रबंध करने कहा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मिनी स्टेडियम में रामकथा के लिए 1200 वर्गफीट का विशाल मंच तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बैठने 20 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल तैयार करने का निर्णय लिया गया। मिनी स्टेडियम में रामकथा सुनने पहुंचने वालों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थल का चयन किया गया। इसके अलावा धार्मिक पुस्तकों तथा सामग्रियों का स्टाल लगाने भी जगह का चयन किया गया। विधायक आशाराम नेताम ने नगर पालिका सीएमओ को स्टेडियम की साफ सफाई तथा यहां उगी झाडियों की सफाई कराने कहा। आयोजन समिती पदाधिकारियों को रामकथा का प्रचार प्रसार करने कहा ताकी अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच सकें। विदित हो की संत अतुलकृष्ण जी भारद्वाज कांकेर में रामकथा सुनाने पहुंचेंगे। उनके साथ पुरी भजन मंडली भी कांकेर पहुंचेगी। निरीक्षण के दौरान अरूण कौशिक, राजा देवनानी, राजीव लोचन सिंह, सपन श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अविनाश नेगी, नरेश परिहार, अशोक राठी, बबलू शर्मा आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05