Advertisement

जिले में भव्य रामोत्सव के आयोजन के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च

लोगों से यातायात नियमों एवं कानून के पालन की अपील

अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह रामोत्सव के मद्देनजर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहाद्र एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से घड़ी चौक से सद्भावना चौक तक फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। कलेक्टर विलास भोस्कर एवं एसपी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश एवं एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा ने कार्यपालिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों के साथ घड़ी चौक से सद्भावना चौक तक फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से नियमों एवं कानून के पालन की अपील की गई।
इसके साथ फ्लैग मार्च के द्वारा असामाजिक तत्वों को कड़ा सन्देश दिया गया है कि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा करने, नियमों के उल्लंघन किए जाने पर सख़्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57