Advertisement

छग कलार समाज साजा ने किया भगवान सहस्त्रबाहु पूजन एवं पारिवारिक मिलन

छग कलार समाज साजा ने किया भगवान सहस्त्रबाहु पूजन एवं पारिवारिक मिलन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साजा – छत्तीसगढ़ कलार समाज मंडल साजा के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन एवं पारिवारिक मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर समेत पुरे साजा मंडल के सामाजिक बंधु उपस्थित रहेें। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी मनोज जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत साजा, अध्यक्षता टीकाराम डड़सेना मंडलेश्वर साजा, जिला संरक्षक राजेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि वीरेंन्द्र जायसवाल व अन्य अतिथियों के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियेे। कार्यक्रम में पारिवारिक मिलन के साथ प्रतिभावान सामाजिक बच्चों को शिक्षा व खेलकुद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सम्मान पत्र भी दिया गया। मंची कार्यक्रम के पश्चात सभी सामाजिक महिला पुरुषों के द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जय श्रीराम के नारे भी लगाए, वही डीजे की धुन में समाज के लोग झूमते नजर आए। उक्त कार्यक्रम में जिला मंत्री मोहन सिन्हा, प्रदेश कार्यकारणी सुरेश सीहोरे, जिला अध्यक्ष युवा मंच बेमेतरा शिवझड़ी सिन्हा, मंडल सचिव मीनाराम सिन्हा, कोषाध्यक्ष सहदेव सिन्हा, धर्मशाला समिति अध्यक्ष रामाधिन सिन्हा, सचिव विक्की टुमेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष ठुबलू राम सिन्हा, महिला मंच अध्यक्ष मंडल साजा जमुना जायसवाल समेत तमाम पदाधिकारी, ग्राम प्रमुख, क्षेत्रधिकारी समेत नगर के समाजिक बंधु उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47