Advertisement

राइस मिल से धान बेचे जाने की सूचना मिलते ही खाद्य टीम पहुंची औचक जांच पर, देवगढ़ में संचालित जय हनुमान राइस मिल किया गया सील

राइस मिल से धान बेचे जाने की सूचना मिलते ही खाद्य टीम पहुंची औचक जांच पर, देवगढ़ में संचालित जय हनुमान राइस मिल किया गया सील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर/ समर्थन मूल्य में धान खरीदी के अंतिम दिनों में प्रशासन द्वारा कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार जांच कर सख्ती के साथ अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्रवाई जारी है।
इसी कड़ी में सोमवार को गोपनीय सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम विकासखंड सीतापुर के ग्राम पंचायत देवगढ़ के सतीश अग्रवाल द्वारा संचालित मेसर्स जय हनुमान राइस मिल पहुंची। प्राप्त सूचना के आधार पर जांच पश्चात किसानों को धान बेचने की शिकायत सही पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जांच में जिला खाद्य अधिकारी श्री रविंद सोनी, जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी श्री रोशन गुप्ता, नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग श्री संदीप गुप्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57