छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में संविधान यात्रा निकाली

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर में आयोजित संविधान यात्रा में शामिल हुए

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भाजपा संविधान बदलना चाहती है-दीपक बैज

रायपुर/ आजादी की 77वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला संगठन मुख्यालयों में संविधान की पुस्तक, तिरंगा झंडा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की तस्वीर रखकर संविधान यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर में आयोजित संविधान यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को बदलना चाहती है। कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। बाबा साहब के लिखे संविधान से हर वर्ग के मौलिक अधिकारों की रक्षा हो रही है सत्ता से सवाल पूछने का अधिकार मिला है। मोदी सरकार बनने के बाद हर वर्ग के कानूनी अधिकार को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 400 सीट का दावा इसीलिए किया था ताकि यह पूर्ण बहुमत में आए और आजादी के बाद लिखे संविधान को बदलकर मनमानी कर सके। भाजपा को सामाजिक न्याय से नफरत है। भाजपा की मंशा एसटी एससी ओबीसी को मिले आरक्षण के अधिकार को भी खत्म करने का है। भाजपा के इस षड्यंत्र को लगातार कांग्रेस पार्टी उजागर कर रही है। भारत के संविधान के कारण इस देश में एकता और अखंडता कायम है और मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ देश का संविधान ही हर वर्ग की रक्षा कर पा रहा है। हमारा संविधान ही हमारी पहचान है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का तिरंगा यात्रा दिखावा मात्र है, ढोंग है, पाखंड है। भाजपा के पित्र संगठन ने तिरंगा को अपशकुन बताया था। 52 साल तक आरएसएस के मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहरा, ना ही संघ की शाखाओं में तिरंगा लहराता है। नागपुर के संग कार्यालय में जब तीन युवाओं ने तिरंगा फहराया आरएसएस के नेताओं ने तिरंगा फहराने वाले युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। गुलामी के दौर में देशवासियों ने तिरंगा हाथ में पड़कर अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन किया था और आजादी के बाद देश में हर वर्ग आजादी दिवस मनाता है तिरंगा फहराता है सिर्फ आरएसएस ही तिरंगा से दूरी बनाकर रखी हुई थी। भाजपा अपने पितृ संगठन के तिरंगा विरोधी चरित्र और महापाप का प्रायश्चित कर रही है। भाजपा के पित्र संगठन तिरंगा और संविधान दोनों को बदलने की बात करते हैं। यह सिर्फ देश की जनता को गुमराह करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा कर रहे हैं।

प्रदेश के रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया एवं सभी ब्लाकों में संविधान यात्रा हुई जिसमें हजारों की संख्या में आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!