Advertisement

अंबिकापुर : शुल्क वसूला, प्रशासनिक टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

अंबिकापुर : शुल्क वसूला, प्रशासनिक टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर / अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन ऑडिटोरियम में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब युवा क्रांति नामक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना की जानकारी आम लोगों को देकर उनसे प्रतिव्यक्ति 1000 रुपए आवेदन और पंजीयन शुल्क और ऋण राशि का 20 प्रतिशत राशि सुरक्षा निधि लेने के मामले की शिकायत संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देश पर एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एलडीएम सरगुजा, शाखा प्रबंधक बीओआई, सहायक संचालक कृषि विभाग ने टीम बनाकर दबिश दी।
जांच के दौरान पता चला कि कार्यक्रम के संचालक तथाकथित ब्रांच मैनेजर यूथ कॉपरेटिव बैंक, जिसका पता प्रथम तल, सिंह कॉम्प्लेक्स, बंगाली चौक, अम्बिकापुर बताया गया, पटना, बिहार निवासी विवेक कुमार, झारखंड निवासी धनराज गिर और बलरामपुर से राजपुर निवासी इंद्रदेव है, जिन्हें प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही पकड़ा। फर्जी कार्यशाला में इनके द्वारा उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के अंतर्गत ऋण के संबंध में भ्रामक और त्रुटिपूर्ण जानकारी देकर आम जन को झांसा दिया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान उक्त तीनों ने आम जनों से सुरक्षा निधि राशि अपने बैंक में लेना स्वीकार किया।
प्रायोजित कार्यक्रम के आम जन प्रतिभागियों नीलम साहू, संतोष विश्वकर्मा, पवित्रा प्रधान, अशोक कुमार कुशवाहा और जगजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु सुरक्षा निधि उक्त संगठन को दी गई है और रसीद भी दिखाई।
टीम द्वारा मौके से सामान जप्त किया गया जिसमें दो बैनर, यूथ कॉपरेटिव बैंक का डमी चेक, यूसीबीएल बैंक पासबुक, पैंपलेट, कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, एनएसडीएल पंजीयन, फर्म अकाउंट डिटेल्स जप्त की गई। प्रतिभागियों के समक्ष ही टीम ने पंचनामा तैयार किया जिससे आगे कलेक्टर के मार्गदर्शन में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57