Advertisement

भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आरंभ

भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आरंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर /भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रकिया आरंभ हो गई है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन 17 जनवरी से शुरू हो गया है पंजीयन हेतु पोर्टल 6 फरवरी तक खुला रहेगा। ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जनवरी 2004 और 02 जुलाई 2007 (दोनों तिथियों का सम्मिलित ) के मध्य हुआ हो ऑनलाईन आवेदन हेतु पात्रता रखते है। विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाईन आवेदन हेतु वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in का उपयोग कर सकते है। भर्ती हेतु आवेदन किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ या इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अंग्रजी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ, साइंस विषय के अलावा अन्य विषय किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अंग्रजी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण आवेदक पंजीयन करा कसते है।
इसी प्रकार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2024 हेतु ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन करने की तिथि 08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक निर्धारित है। इस हेतु इंडियन आर्मी की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदकों की अर्हता अग्निवीर सामान्य ड्यूटी में 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों से (प्रत्येक विषय में 33 अंक), ग्रेडिंग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में सी ग्रेड एवं प्रत्येक विषय में कम से कम से डी ग्रेड, जिन आवेदकों के पास लाईट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग का लायसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर के पद पर प्राथमिकता दी जायेगी।
इसी तरह अग्निवीर टेक्निकल में 12वीं कक्षा (भौतिक, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण प्रत्येक विषय 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य, मान्यता प्राप्त संख्या से आईटीआई/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, 10वीं मैट्रिक परीक्षा 50 प्रतिशत के साथ तथा अंग्रेजी गणित विज्ञान में 40 प्रतिशत अंको के साथ 2 वर्षो का मान्यता प्राप्त आई.टी.आई से तकनिकी प्रशिक्षण अथवा 2/3 वर्ष का डिप्लोमा जिसमें पॉलिटेक्निक शामिल हो। अग्निवीर क्लर्क में 10$2, इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेडमेन में 8वीं/10वीं कक्षा पास (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक है। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला में 10वीं मैट्रिक (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक है। आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष होना आवश्यक है। प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाईन हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अथवा अध्ययनरत् छात्र-छात्राएँ अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक दिए गए वेबसाइट एवं जिले के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57