Advertisement

कलेक्टर ने ली गणतंत्र दिवस की तैयारी की जानकारी, 24 को होगी फाइनल रिहर्सल, समय सीमा की बैठक संपन्न

कलेक्टर ने ली गणतंत्र दिवस की तैयारी की जानकारी, 24 को होगी फाइनल रिहर्सल, समय सीमा की बैठक संपन्न

अंबिकापुर / कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में धान खरीदी के अंतिम दिनों में सुचारू व्यवस्था के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में पटवारियों के माध्यम से कड़ाई से भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसी के साथ कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर भी कड़ी नजर बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

गणतंत्र दिवस की तैयारी, 24 को होगी फाइनल रिहर्सल –
बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग दिए गए दायित्वों को गंभीरता से पूर्ण करें। 24 जनवरी को जिले में पीजी कॉलेज ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह के तहत विभागों द्वारा झांकी का प्रदर्शन एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों के गर्भधारण पर श्रम विभाग की योजनाओं का अनिवार्य रूप से लाभ मिले –
कलेक्टर भोस्कर ने पंचायत एवं श्रम विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों के गर्भधारण पर उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का अनिवार्य रूप से लाभ मिले। शासन द्वारा श्रम विभाग अंतर्गत गर्भवती माताओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें आर्थिक सहायता राशि प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। कलेक्टर ने कहा कि दोनों विभागों को आपसी समन्वय करते हुए इन योजनाओं से माताओं को जोड़ें जिससे उन्हें मदद मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने पीएम जनमन योजना के विभिन्न बिंदुओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

हर शुक्रवार को होगी निर्धारित विभाग की समीक्षा –
कलेक्टर भोस्कर ने बैठक में समय समय पर विभागों के कार्यों की प्रगति को समीक्षा के लिए कार्ययोजना बनाई जिसके तहत हर शुक्रवार को उस दिन के लिए निर्धारित किसी एक विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी जिससे विभागीय योजनाओं की प्रगति और जिले की स्थिति की जानकारी मिल सके।

पंचायतों के नोडल बनेंगे अधिकारी, ग्राउंड से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की देंगे जानकारी –
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिला अधिकारियों को पंचायतों के नोडल बनाए जा रहा है। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। इससे अंतर्विभागीय योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी मिल सकेगी जिसके आधार पर आमजन की सुविधा हेतु सुधार किया जा सकेगा।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, आईएफएस (परिवीक्षा) अक्षय भोंसले, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर,अपर कलेक्टर सुनील नायक, टेकचंद अग्रवाल, एएल ध्रुव सहित एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57