Advertisement

अम्बिकापुर ब्लॉक युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो-न्याय दो का पोस्टर जारी

अम्बिकापुर ब्लॉक युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो-न्याय दो का पोस्टर जारी

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति में आज अम्बिकापुर ब्लॉक युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो-न्याय दो का पोस्टर जारी किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में युवा कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का पोस्टर जारी किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा पूर्व से पश्चिम के लिये भारत जोडो न्याय यात्रा की जा रही है। इस न्याय यात्रा में देश में व्याप्त बेरोजगारी भी प्रमुख मुद्दा है। इसे ध्यान रखकर युवा कांग्रेस के द्वारा
रोजगार दो-न्याय दो का अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहीम का हिस्सा बनने के लिये युवा कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों से आवाहन किया है कि वो मोबाईल नंबर 8860812345 पर मिस कॉल दें। आज आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि वो प्रत्येक वर्ष 2 करोड रोजगार उपलब्ध करायेगी। लेकिन वो अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी। मोदी सरकार की अकर्मण्यता के कारण देश में 45 वर्षो की सर्वाधिक बेरोजगारी है। देश के युवाओं के साथ हुए इसे अन्याय के विरोध में राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम के लिये 6700 कि0मी0 लंबी भारत जोडो न्याय यात्रा को निकाला है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के वंचित समाज के साथ न्याय के लिये पूरब से पश्चिम की भारत जोडो न्याय यात्रा कर रहे हैं। बेरोजागार युवा भी इस वंचित समाज का हिस्सा है। ऐसे में बेरोजगार युवा के हक की लडाई लडने के लिये युवा कांग्रेस को कमर कस लेना चाहिये। युवक कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष के आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पहॅुंचने पर ब्लॉक युवा कांग्रेस, अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन शुभम जायसवाल के द्वारा किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा ने बैठक के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से जिला युवा कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ताओं का परिचय देने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अनूप मेहता गुरुप्रीत सिद्धू,हिमांशु जायसवाल, अमित तिवारी, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजनीश सिंह, विकास केशरी, आशिका कुजूर, शिवांशु, मिथुन सिंह, नीरज तिवारी, मुजस्सम, राहुल सोनी, अनिकेत, आफताब, साहिल, अनुराग,पीयूष, अतुल, मनीष, अंकुश, पीयूष, आशीष, अलि, सालिक, अनुग्रह, मयंक, आशु, अमन, ज्ञान, गौतम, रुस्तम, राकेश, आर्यमान, निखिल, सद्दाम, सतीश, निलेश आदि उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

हेमंता विश्वसर्मा का पुतला दहन

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो न्याय यात्रा के असम प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसर्मा के निर्देश पर यात्रा के साथ की जा रही बर्बता के विरोध में आज युवक कांग्रेस ने घडी चौक पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। भारत जोडो न्याय यात्रा जबसे असम में प्रवेश की है तबसे लगातार भाजपा के लोग यात्रा पर हमला कर रहे हैं, साथ ही असम की भाजपा सरकार यात्रा का दमन करने के लिये कानूनी दांवपेंच खेल रही है और रोडे अटका रही है। भाजपा के लोगों ने न केवल यात्रा मार्ग के पोस्टरों और झंडो को उखाडा साथ ही साथ यात्रा के वाहनो पर भी हमला किया। राहुल गांधी जिस बस मंे सवार थे उसे भाजपाईयों के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। भाजपा के इन हुडदंगियों पर कारवाई करने के बजाय असम की भाजपा सरकार राहुल गांधी पर एफ0आई0आर0 कर रही है। 22 जनवरी को राहुल गांधी असम के शंकरदेव मंदिर में दर्शन के लिये जाना चहते थे, लेकिन असम सरकार ने षणयंत्र पूर्वक उन्हें वहां जाने से रोक दिया। यात्रा को गुवहाटी शहर में न केवल प्रवेश करने से रोका गया, साथ ही साथ दमनात्मक करवाई करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज किया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे आक्रोशित थे। इस कारण आज युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति में घडी चौक पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसर्मा का पुतला दहन विरोध व्यक्त किया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, विकल झा, शुभम जायसवाल, अनूप मेहता गुरुप्रीत सिद्धू, हिमांशु जायसवाल, अमित तिवारी, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजनीश सिंह, विकास केशरी, आशिका कुजूर, प्रितिका विश्वकार्मा, शिवांशु, मिथुन सिंह, नीरज तिवारी, मुजस्सम, राहुल सोनी, अनिकेत, आफताब, साहिल, अनुराग,पीयूष, अतुल, मनीष, अंकुश, पीयूष, आशीष, अलि, सालिक, अनुग्रह, मयंक, आशु, अमन, ज्ञान, गौतम, रुस्तम, राकेश, आर्यमान, निखिल, सद्दाम, सतीश, निलेश आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57