Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा है कि हम अब गणतंत्र के रूप में 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। संविधान के लागू होने के दिन से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है। प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है और एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुलकर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारत को लोकतन्त्र की जननी कहा जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में हम एक लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में सफल हुए हैं। संविधान में निहित आदर्शों पर चलकर श्री मोदी ने निरंतर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई है। बाबा साहेब अम्बेडकर और अन्य विभूतियों ने हमें एक मानचित्र तथा एक नैतिक आधार प्रदान किया। उस राह पर चलने की जिम्मेदारी हम सब की है। हम काफी हद तक उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे भी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47