Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर धरातल पर जा रहा है – दीपक प्रकाश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर धरातल पर जा रहा है – दीपक प्रकाश

गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे – नारायण चंदेल

छत्तीसगढ़ में 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक चलेगा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गांव चलो अभियान के चार राज्यों (बिहार, उड़ीसा, झारखंड एवं छत्तीसगढ़) के प्रभारी एवं झारखंड के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सह संयोजक विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक श्रीमती गोमती साय, भरत मटियारा, उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान चार राज्यों के प्रभारी एवं झारखंड राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित रही है। श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। आज मोदी सरकार में गांव, गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है। जनता में मोदी सरकार के प्रति लगातार विश्वास बढ़ा है और लगातार भाजपा को अपना समर्थन दे रही है। हम गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जायें, उन्हें मजबूत भारत, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यशाला को संबोधित करते हुए गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने बताया कि गांव चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांवों में जाकर 24 घंटे वहां रुकेंगे एवं वहां के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यशाला का मुख्य विषय लोकसभा चुनाव की तैयारी है जिसमें क्या-क्या कार्य करना है इस पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांवों में जाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे और वहां के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके लिए जिले में एक संयोजक एवं दो सहसंयोजक बनाए गए हैं वही मंडल स्तर में एक संयोजक एवं एक सहसंयोजक बनाए गए हैं।

गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने कहा कि इस अभियान के तहत 27 से 29 जनवरी तक जिला स्तर में और 30 जनवरी से 1 फरवरी तक मंडल स्तर में कार्यशाला आयोजित करनी है। कार्यशाला का विषय लोकसभा चुनाव की तैयारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव पर अपना फोकस कर रही है और लगातार केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर रही है। हमें छत्तीसगढ़ की लोकसभा सभी सीटे जीत कर केन्द्र में मोदी जी को एक फिर प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए उन्होंने कार्यशाला में आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभी से गांवों में संपर्क कर एवं लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में भी कार्य करना है ताकि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

इस दौरान बैठक में जिलों के संयोजक एवं सह संयोजक एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47