Advertisement

उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो आमनागरिकों को भी किया गया सम्मानित

उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो आमनागरिकों को भी किया गया सम्मानित

रायपुर/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर बी सी साहू, बी बी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 अधिकारीयों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस बार विशेष रूप से शहर के दो नागरिकों सरदार हिम्मत सिंह और जैद अली को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सही मायनों में तभी फलीभूत होगा जब हमे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। हमें चाहिए की हमारे पास जो नागरिक आते हैं वे पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस बार से जिला प्रशासन द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित करने जा रहे हैं। इन नागरिकों ने आगे बढ़कर संकट में फसे लोंगो की मदद की जो की सराहनीय है।

पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री दिनेश कुमार रामटेके, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री सुरेश कुमार बघेल और परिचारक श्री रूपलाल साहू को सम्मानित किया। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक सुश्री प्रीति कुशवाहा एवं सहायक ग्रेड 3 सुश्री ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसी तरह उप संचालक पंचायत रायपुर के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती रोशनी सिंह, ट्रेजरी विभाग के अतिरिक्त कौशल अधिकारी श्रीमती शिखा जैन एवं सहायक वर्ग 2 प्रमोद कुमार नेताम, आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड 2 श्री रामकुमार देवांगन और सहायक ग्रेड 3 श्रीमती अर्चना नायक, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शशी भूषण तिवारी एवं डॉ अरविंद पाठक, जिला पंचायत रायपुर के उपायुक्त (विकास) परियोजना अधिकारी श्री एच के जोशी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती गायत्री रघुवंशी और भृत्य श्री यशवंत भोई को सम्मानित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी श्रीमती दीपा दास विश्वास और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती शारदा गोस्वामी, जल प्रबंधन संभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता ललित कुमार राउते एवं अजय कुमार खरे और सहायक वर्ग 3 नूप कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अभनपुर के उप अभियंता प्रवीण सिन्हा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा दयानंद देवांगन, तकनीकी सहायक लुकेश बारले, नजूल शाखा के तहसीलदार राकेश कुमार देवांगन और भृत्य कुमारी प्रेमलता सिंह ठाकुर, रायपुर विकास प्राधिकरण के सहायक ग्रेड-1 के टीकाराम सिन्हा, भू -अभिलेख शाखा के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती शुभांगी शर्मा और सुश्री सीमा पनिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय के भृत्य रावेन्द्र कुमार तिवारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के भृत्य श्री शशिकांत साहू और नितेश मालवीय, अपर कलेक्टर एवं प्रोटोकॉल अधिकारी कार्यालय के आबकारी निरीक्षक कौशल सोनी और प्रकाश देशमुख, नगर पालिका निगम के सहायक ग्रेड 3 कमल शुक्ला और कंप्यूटर ऑपरेटर वेद प्रकाश साहू, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के प्रबंधक श्रीमती हेमा यदु और सहायक ग्रेड 2 बबीता सोनवानी, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मेन्द्र यादव जूनियर सचिवीय सहायक सूरज चंद्राकर शामिल हैं।

इसी तरह जनपद पंचायत अरंग के सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं कार ओपन अधिकारी एबल सिंह सिदार, ग्राम पंचायत सिमरिया की सचिव पुष्पा गोस्वामी, नाजरात शाखा के भृत्य निर्मल कुमार नाग, नालंदा परिसर के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री नकुल कुमार, जिला कार्यालय रायपुर के सहायक अधीक्षक श्रीमती सुष्मा शाह, सहायक ग्रेड 3 विजय डागा, जिला साक्षरता मिशन की जिला परियोजना अधिकारी डॉक्टर कामिनी बावंकर, नगर पालिका निगम बिरगांव के सफाई सुपरवाइजर श्री कुंदन निषाद, डाटा एंट्री ऑपरेटर जितेंद्र धनराज चौधरी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47