Advertisement

सरगुजा प्रशासन एक टीम, जनकल्याण हेतु टीम भावना से काम करें – कलेक्टर

सरगुजा प्रशासन एक टीम, जनकल्याण हेतु टीम भावना से काम करें – कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर/ 26 जनवरी 2024। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर विलास भोस्कर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर भोस्कर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदेश और देश के हित में कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरगुजा प्रशासन एक टीम है, जिसमें हर एक कर्मचारी महत्वपूर्ण है। जनकल्याण हेतु टीम भावना से काम करें जिससे जिले की प्रगति हो और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति भोस्कर भी मौजूद रहीं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारत के संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, टेकचन्द अग्रवाल, एएल ध्रुव, सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57