Advertisement

अंबिकापुर : लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की ली सलामी

अंबिकापुर : लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की ली सलामी

कलेक्टर की पहल पर विगत 30 वर्षों से कार्यालयीन कार्यों के साथ रात्रिकालीन चौकीदार के रूप में निष्ठापूर्वक सेवाएं देने भृत्य श्री मोहन राम को मिला कलेक्टर एक्सीलेंस अवार्ड

अंबिकापुर/ 75वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पीजी कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात जिला पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल, जिला होमगार्ड, एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।
मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का राज्य की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री द्वारा संदेश में शासन की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी और निर्णयों की जानकारी समाहित की गई जिसमें 18 लाख हितग्राहियों को पक्के आवास, घर-घर नल से जल प्रदाय, 12 लाख किसानों को धान बोनस के 3,716 करोड़ रूपए भुगतान, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजलीः 1,123 करोड़ रूपए का प्रावधान, महतारी वंदन योजना में प्रतिवर्ष 12,000 रूपए की राशि, पारदर्शीता के साथ पीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन, विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को योजनाओं का लाभ, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए पीएम-जनमन योजना के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। संदेश वाचन के पश्चात तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में उड़ाये। उन्होंने देश सेवा करते हुए शहादत पाने वाले शहीदों के परिवारों से मिलकर उन्हें शाल एवं श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। इस दौरान विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पुरस्कार वितरण एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के बाद समारोह संपन्न हुआ।

विभागीय झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, प्रधानमंत्री आवास योजना की थीम पर आधारित जिला पंचायत की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार –

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान विभागीय झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं जिसमें विभागों से सम्बंधित योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की थीम पर आधारित जिला पंचायत की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर थीम, शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री योजना, पीएमजीएसवाय द्वारा पीवीटीजी बसाहटों में रोड कनेक्टिविटी, आदिवासी विकास विभाग द्वारा पहाड़ी कोरवा आदिवासी विद्यालय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास योजना, कृषि एवं सहायक विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि एवं केसीसी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, विद्युत विभाग एवं क्रेडा के द्वारा पीवीटीजी बसाहटों में बिजली कनेक्शन, जल संसाधन विभाग द्वारा बांधो के माध्यम से सिंचाई विस्तारीकरण, वन विभाग द्वारा वन धन केंद्र से आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा शेडनेट से बीजोत्पादन, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा पीएम स्वनिधि एवं अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट, स्वीप द्वारा मतदाता जागरूकता, जेल अधीक्षक के द्वारा सजा से सृजन, होमगार्ड द्वारा फायर एवं एसडीआरएफ रेस्क्यू द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया।

कलेक्टर की पहल पर विगत 30 वर्षों से कार्यालयीन कार्यों के साथ रात्रिकालीन चौकीदार के रूप में निष्ठापूर्वक सेवाएं देने भृत्य श्री मोहन राम को मिला कलेक्टर एक्सीलेंस अवार्ड

समारोह में अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 125 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री भोस्कर की पहल पर जिला कार्यालय अम्बिकापुर में विगत 30 वर्षों से कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ रात्रिकालीन चौकीदार के रूप में निष्ठापूर्वक ढंग से अपनी सेवाएं देने पर भृत्य श्री मोहन राम को कलेक्टर एक्सीलेंस अवार्ड 2024 प्रदान किया गया। निर्वाचन के दौरान आरओ के रूप में बेहतर कार्य हेतु अपर कलेक्टर श्री टेकचन्द अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी सुनील शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, टेकचन्द अग्रवाल, एएल ध्रुव, एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी-क्रमचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57