Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी होगी पूरी – ललन प्रताप सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गारंटी होगी पूरी – ललन प्रताप सिंह

महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सालाना मिलेंगे 12000 रुपये – ललन प्रताप सिंह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर/भाजपा ज़िलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करते हुए बुधवार के हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया है और इसे प्रदेश में इसे लागू किया है । महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी ,शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा ,विवाहित महिला के अलावा विधवा , तलाकशुदा , परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुए कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों का भी समस्त कार्यकर्ता भाजपा सरगुजा ने स्वागत किया है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57