Advertisement

मुख्यमंत्री जब झलप पहुंचे संत रविदास महासभा राज्य स्तरीय सम्मेलन में

मुख्यमंत्री जब झलप पहुंचे संत रविदास महासभा राज्य स्तरीय सम्मेलन में

मन चंगा तो कठौती में गंगा
अब विकास की आस में मन रंगा

सोनाधर के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना बनेगा आजीविका का नया आधार

विशाखा बाई बोली महतारी वंदन योजना मेरे लिए मददगार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद/ मन चंगा तो कठौती में गंगा, यह संत शिरोमणि श्री रविदास ने कहा था। यदि ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं। अभी हाल ही में महासमुंद के झलप में हुए गुरु रविदास महासभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाज छोटा जरूर है, लेकिन ताकतवर समाज है, अगर मन में ठान लिया जाए तो हर कार्य संभव हो जाता है। उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में महासभा के लोग और प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग गदगद हो रहे थे। उन्हें लग रहा था किन कोई मुख्य्मंत्री पहली बार उनके बीच में आए हैं।
महासम्मेलन में पहुंचे झलप निवासी श्री सोनाधार रौतिया ने कहा कि अब हमें उम्मीद ही नहीं विश्वास है, हम अपने समाज को आगे बढ़ाएंगे। पहली बार कोई मुखिया हमारे महासम्मेलन में पहुंचे हैं, ये हमे गर्व की अनुभूति कराती है। इससे हम आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। वह बताते हैं कि एक छोटा सा जूता चप्पल का दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से एक नई उम्मीद जगी है।
मुझे आसानी से लोन मिलेगा और अपने व्यवसाय को नया रूप दे सकूंगा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुधा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। प्रयास विद्यालय में पढ़कर उन्होंने सफलता पाई है। सुधा कहती है कि अब मेरे डॉक्टर बनने का सपना भी जल्द ही पूरा होगा। उन्होंने बताया कि इस अंचल में उनके समाज का वे एकमात्र डॉक्टर हैं। जिस दिन डिग्री मिल जाएगी मैं मुख्यमंत्री से मिलने जाऊंगी।
इसी तरह समाज के किसान सफेद सिंह मिर्धा ने बताया कि वे खेती किसानी करते हैं ।उन्होंने बताया कि उनके पास 5 एकड़ जमीन है। यहां पानी की समस्या है, वर्तमान सरकार सिकासेर जलाशय से पानी लाने की व्यवस्था करेगी।हमें विश्वास है कि आने वाले समय में यह जरूर पूरा होगा और हम खेती को एक उन्नत खेती के रूप में विकसित करेंगे।
इसी तरह विशाखाबाई ने कहा कि चिटफंड कंपनी में लगा पैसा मिलने की उम्मीद बन गई है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब हमें साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री हमर विष्णु देव जी के हम गरीब महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं। उन्हें गाड़ा गाड़ा जोहार।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों की आंखों में उम्मीद और नए विश्वास के सपने साफ झलक रहे थे। उत्सुकता और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को सुन रहे थे। सभा में पहुंची सुखवंतीन बाई ने कहा कि मुख्यमंत्री सहज, सरल और विनम्र है। वह हम सबके के मुखिया हैं। सच कहूं तो इस सरकार में विकास की नई उम्मीद बंधी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47