Advertisement

कलेक्टर ने बच्चों से किया वादा निभाया, सुबह ही पहुंचे घंघरी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

कलेक्टर ने बच्चों से किया वादा निभाया, सुबह ही पहुंचे घंघरी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo


कक्षा में पहुंचकर बच्चों से बात कर सुविधाओं के संबंध में लिया फीडबैक

अंबिकापुर/ कलेक्टर विलास भोस्कर मंगलवार को ग्राम घंघरी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निरीक्षण पर पहुंचे। इससे पूर्व कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से वादा किया था कि वे बच्चों से जल्द विद्यालय में मुलाकात करेंगे, जिसे उन्होंने निभाया और सुबह-सुबह निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भोस्कर ने विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। सबसे पहले बच्चों के आवसीय व्यवस्था का निरीक्षण करने शयनकक्ष पहुंचे, उन्होंने यहां पर्याप्त मात्रा में बेड, बेडशीट, कम्बल आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई के साथ पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया। उन्होंने किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए भंडारगृह में राशन की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा पर्याप्त मात्रा में बच्चों के लिए राशन उपलब्ध हो।
कलेक्टर श्री भोस्कर ने अध्ययन कक्षों का जायजा लिया तथा वहां बच्चों से सुविधाओं के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने सर्वप्रथम बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल किए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी छात्र-छात्राओं से ली, जिसपर बच्चों ने संतुष्टि जताई।
ग्राम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल बोरवेल की व्यवस्था किए जाने तथा फ्लोराइड युक्त पानी हेतु फिल्टर प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित कर दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों को बताया कि आगामी जून माह से विद्यालय नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन पेटला में शिफ्ट कर लिया जाएगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, अभी से परीक्षा की तैयारी में लग जाएं और किसी प्रकार की समस्या होने पर शिक्षकों से सलाह लें। कलेक्टर श्री भोस्कर ने इस दौरान विद्यालय में स्टाफ नर्सो से मेडिकल सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा नियमित रूप से आवश्यक जांच जैसे सिकलिन, टीबी, ब्लड टेस्ट आदि किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की भी जांच की तथा दस्तावेजों का अवलोकन किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57