Advertisement

स्व. मो. अख्तर हुसैन को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पीत की।

स्व0. मो. अख्तर हुसैन को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पीत की।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा आज स्व0 मो0 अख्तर हुसैन की याद में एक शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पीत की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मृदुभाषी और सरल स्वभाव के स्व0 मो0 अख्तर हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के संगठन महामंत्री थे। 30 जनवरी को 53 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन ब्रेन ट्यूमर के कारण हो गया था। विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी इस बिमारी का पता चला था। उसके बाद उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम और मेकाहारा, रायपुर में हो रहा था। बीमारी का पता चलने के मात्र 2 माह के अंदर उनका निधन हो गया। संगठन महामंत्री के तौर पर पार्टी में उनकी सक्रीयता के सभी कायल थे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच में बेहतर तालमेल के साथ काम करने वाले व्यक्ति के रुप में जाने जाते थे। आज शोकसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता जो उनके स्कूली मित्र भी थे ने कहा कि उन्होंने न केवल एक अच्छे दोस्त बल्कि भाई को खो दिया है। शफी अहमद ने सभा में कहा कि उनकी मृत्यु से संगठन में उनके जैसे एक कार्यकर्ता की जो कमी हुई है उस रिक्तता की भरपाई बहुत ही कठिन है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि स्व0 अख्तर का निधन न केवल संगठन साथ ही साथ उनके लिये निजि क्षति है। शोक सभा के दौरान स्व0 अख्तर हुसैन के चित्र पर पुष्पांजली कर उनकी याद में 2 मिनट का मौन धारण भी किया गया। इस दौरान श्री बालकृष्ण पाठक, डॉ0 प्रेमसाय सिंह, पवन अग्रवाल, जे0पी0 श्रीवास्तव, शफी अहमद, श्रीमति मधु सिंह, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, बलराम यादव, शैलेन्द्र सिंह, मो0 इस्लाम, सीमा सोनी दुर्गेश गुप्ता, मो0 नुरुल अमीन, राम विनय सिंह, संजय विश्वकर्मा, गीता प्रजापति, गीता रजक, अनिल सिंह, जमील खान, कलीम अंसारी, काजू खान, निखिल विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, राजनीश सिंह, विकास केशरी, शकीला सिद्धकी, चंद्र प्रकाश सिंह, अविनाश कुमार,आतिश शुक्ला, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57