Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा गत रात्रि थाना कमलेश्वरपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा गत रात्रि थाना कमलेश्वरपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

लंबित अपराधों की समीक्षा, लंबित शिकायत, मर्ग निकाल, एवं समस्त रिकार्डो के सम्बन्ध मे ली गई अधतन जानकारी।

बेसिक पुलिसिंग केंद्रित रखकर फरियादियों की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने दिए गए दिशा निर्देश।

आगामी दिनों मे आयोजित मैनपाट महोत्सव के सम्बन्ध मे पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*।

गत रात्रि पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कमलेश्वरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना कमलेश्वरपुर के समस्त ग्राम एवं उनकी वस्तुस्तिथि से अवगत होकर थाना के वार्षिक अपराध, लंबित अपराध, लंबित शिकायत, मर्ग निकाल एवं थाने के रिकार्डो के सम्बन्ध मे अधतन जानकारी ली गई, थाना प्रभारी कों लंबित अपराधों एवं शिकायतो के सम्बन्ध मे 15 दिन की समय सीमा के भीतर कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना प्रभारी कों बेसिक पुलिसिंग केंद्रित रखकर कार्यवाही करने, फरियादियों की समस्याओं का तत्काल निवारण करने के सम्बन्ध मे स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए, आवेदको की समस्याओ कों सुनकर थाना स्तर पर ही आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, रात्रि गस्त नियमित रूप से किये जाने एवं लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई, आगामी दिनों मे थाना कमलेश्वरपुर अंतर्गत आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव मे सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05