नाबालिग छात्रा के आत्महत्या के मामले मे स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा के आत्महत्या के स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

शहर के कार्मेल स्कूल मे अध्ययनरत मृतक नाबालिग छात्रा द्वारा घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सर्वप्रथम मर्ग क्रमांक 14/24 धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच मे लिया गया, मर्ग कायमी पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छात्रा का सुसाइड नोट मौक़े से बरामद किया गया, एफ.एस.एल. टीम, पुलिस टीम द्वारा मौक़े से साक्ष्य एकत्रित कर मृतक नाबालिग छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया, प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 34/24 धारा 305 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर आरोपियाँ कों गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।