Advertisement

अपराधी कांग्रेसी मानसिकता से बाज आएं क्योंकि हम अपराध पनपने नहीं देंगे- विधायक राजेश अग्रवाल

अपराधी कांग्रेसी मानसिकता से बाज आएं क्योंकि हम अपराध पनपने नहीं देंगे- विधायक राजेश अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी का अपराध मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति है, और अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा- विधायक राजेश अग्रवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर /नगर अंबिकापुर क्षेत्रांतर्गत संचालित कार्मेल स्कूल में शिक्षक प्रताड़ना से छात्रा द्वारा खुदकुशी मामले में विधायक राजेश अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना से संबंधित दोषियों पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि स्कूल प्रबंधन की नीतियों पर नजर रखी जानी चाहिए, और दुबारा ऐसी घटना न हो, संबंधित अधिकारी वर्ग यह सुनिश्चित करें। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बच्ची मेधावी छात्रा थी , यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, परिजन को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा I
एक दूसरे मामले में विधायक राजेश अग्रवाल ने निगम अंबिकापुर के कांग्रेसी पार्षद पति द्वारा महिला प्रीति सिंह और शैलेंद्र शर्मा के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार करते हुए दहशत फैलाने पर नाराजगी जताई है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अपराध मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति है, और अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेसी सरकार में चरम पर पहुंच चुके अपराध पर कहा कि हमारी सरकार समाज में सुरक्षा, शांति और सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है, और अब अपराधी कांग्रेसी मानसिकता से बाज आएं क्योंकि हम अपराध पनपने नहीं देंगे। उन्होंने दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57