Advertisement

जिले के सभी तहसीलों में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

जिले के सभी तहसीलों में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, राजस्व सम्बन्धी मामलों के लिए गए आवेदन, त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी हुई शुरू

जिला मुख्यालय में 17 फरवरी को शिविर का होगा आयोजन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

अंबिकापुर/ शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक मण्डल, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त तहसीलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्री भोस्कर ने स्वयं अंबिकापुर तहसील कार्यालय में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
शिविरों में आमजनों से राजस्व सम्बन्धी मामलों के लिए आवेदन लिए गए। शिविरों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के संबंध में निराकरण कराया जा सकता है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम, अविवादित नामांतरण अविवादित खाता विभाजन और सीमांकन, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। आवेदन पश्चात राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बता दें शासन के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक मण्डल स्तर पर 3 फरवरी को शिविर आयोजित किए गए थे, ततपश्चात विकासखण्ड स्तर पर शनिवार को शिविर हुए। जिसके बाद जिला मुख्यालय में 17 फरवरी को शिविर का आयोजिन कर लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05