Advertisement

यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालक पर 12500/- का समन शुल्क किया गया वसूल।

यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालक पर 12500/- का समन शुल्क किया गया वसूल।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सरगुजा// 10/02/24/ थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिली की कुछ युवक मॉडिफाइड जीप मे बैठकर तेज गति से वाहन चला रहे हैं एवं यातायात के नियमो का उल्लंघन कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त वाहन की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो मॉडिफाइड जीप के चालक युवक द्वारा अपना नाम स्वस्तिक केशरी आत्मज किशोर केशरी उम्र 18 वर्ष साकिन मनेन्द्रगढ़ रोड किसान राईस मिल नमनाकला थाना गांधीनगर का होना बताया, वाहन चालक से उपरोक्त जीप के सम्बन्ध मे आवश्यक दस्तावेज एवं जीप कों मॉडिफाइड करने के सम्बन्ध मे पूछताछ की गई जो वाहन चालक द्वारा अवैधानिक रूप से वाहन कों मॉडिफाइड करना स्वीकार किया गया, युवक द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना कर मॉडिफाइड जीप कों तेज गति से चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर उपरोक्त मॉडिफाइड जीप कों जप्त कर वाहन चालक से 12500/- रुपये की चालानी राशी वसूल की गई हैं। पुलिस ऐसे वाहन एवं उनके चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु प्रतिबद्ध हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करें, नियमो की अवहेलना करने पर सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती से कार्यवाही की जायगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57