Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा सोमवार 12 फरवरी को सरगुजा संभाग में प्रवेश।

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा सोमवार 12 फरवरी को सरगुजा संभाग में प्रवेश।

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा सोमवार 12 फरवरी को सायं 4 बजे के आसपास सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश कर जायेगी। यात्रा 12 फरवरी को सूरजपुर जिले के ग्राम शिवनगर रात्री विश्राम करेगी। 13 फरवरी को यात्रा प्रातः 8 बजे उदयपुर से पुनः प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान यात्रा रुट के कई गांवों में राहुल गांधी की नुक्कड सभायें होगी। किसान संगठनों, एन0जी0ओ0, विहान महिला समूहों, श्रमिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी इस दौरान मुलाकात होगी। यात्रा के स्वागत और रुट में व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय स्थापित कर दिया गया है। 12 फरवरी को यात्रा के सरगुजा संभाग में प्रवेश एवं उसके उपरांत रात्री विश्राम तक के स्वागत एवं व्यवस्था की जवाबदेही सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर ब्लॉक कॉंगेस कमेटी कर रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉं प्रेमसाय सिंह एवं सूरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाडे के नेतृत्व में ग्राम तारा से लेकर शिवनगर तक की व्यवस्थओं पर कार्य हो रहा है। 13 फरवरी को प्रातः 8 बजे उदयपुर से यात्रा की शुरुआत को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। पूरा यात्रा मार्ग न्याय यात्रा के स्वागत के झंडे-बैनर से आच्छादित हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि 13 फरवरी को उदयपुर से यात्रा प्रारंभ होने एवं अम्बिकापुर पहॅुंचने तक के मार्ग के लिये उदयपुर, लखनपुर एव अम्बिकापुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। इस हेतु विक्रमादित्य सिंहदेव, कृपा गुप्ता, विनय शर्मा, सिद्धार्थ सिंहदेव, राजनाथ सिंह को जवाबदेही सौंपी गई है। अम्बिकापुर शहर में सभा स्थान और दोपहर भोजन आदि के व्यवस्था की देखरेख श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मो0 शफी अहमद,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष श्री हेमंत सिंन्हा कर रहे हैं। सभा के लिये सरगुजा संभाग के विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने की जवाबदेही 20 सूत्रिय कार्यक्रम क्रियान्वयन सिमिती के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं द्वितेन्द्र मिश्रा के पास है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कार्यक्रम में स्वःस्फूर्त भीड एकत्र होने की संभावना-टीएस सिंहदेव

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि यात्रा आमजन के हित में न्याय के उद्देश्य से निकाली गई है। राहुल गांधी समाज में व्याप्त तकलीफों की आवाज बनकर सडकों पर उतरें हैं। इस कारण से यात्रा के शुरुआात से ही आमजन स्वःस्फूर्त रुप से यात्रा के भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आज रायगढ में यात्रा के शुरुआतमें भी भारी संख्या में नागरिक जुटे थे। सरगुजा में भी यही होगा। आज टीएस. सिंहदेव राहुलगांधी के रायगढ पहॅुंचने पर उनके स्वागत के लिये रायगढ विमानतल पर मौजूद थे। राहुल गांधी के साथ ही दोपहर के भोजन उपरांत वे सरगुजा संभाग में यात्रा की तैयारियों के लिये अम्बिकापुर वापस लौट आये। सरगुजा संभाग में यात्रा की सारी जवाबदेही उन्हीं के कंधो पर है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05