Advertisement

सबमर्सीबल पंप चोरी के मामले मे 03 आरोपी गिरफ्तार।

सबमर्सीबल पंप चोरी के मामले मे 03 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 01 नग सबमर्सीबल पंप किमती लगभग 15000/- रुपये किया गया बरामद।

प्रार्थी चन्द्रमा सिंह पैकरा आत्मज पातर साय उम्र 42 वर्ष साकिन बतौली मेन रोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 11/02/24 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 08/02/24 को प्रार्थी के खेत मे लगा देर सबमर्सीबल पंप किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 14/24 धारा 379, 411, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

दौरान विवेचना सबमर्सीबल पंप चोरी के मामले मे बतौली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही (01) आत्माराम आत्मज चंद्रशेखर उम्र 23 वर्ष साकिन मानपुर उपरपारा बतौली (02) प्रमोद कुमार मरावी आत्मज भगवान मरावी उम्र 26 वर्ष साकिन देवरी हाल मुकाम मंगरी सीतापुर (03) जगमोहन तिग्गा आत्मज स्व. मेहरा तिग्गा उम्र 52 वर्ष साकिन देवरी थाना बतौली की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा सबमर्सीबल पंप चोरी की घटना मे संलिप्त होना स्वीकार किया गया जो आरोपियों के निशानदेही पर चोरी हुआ सबमर्सीबल पंप बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक फलेन्द्र पैकरा आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह,विकाश सिंह, अमित विश्वकर्मा, राजेश खलखो, अशोक भगत, अहसान फ़िरदौशी, पंकज लकड़ा शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05