Advertisement

20 लीटर अवैध शराब जप्त।

20 लीटर अवैध शराब जप्त।

अवैध महुआ शराब के मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी, आबकारी के कुल 4 प्रकरण दर्ज कर 20 लीटर अवैध शराब जप्त। थाना लुन्ड्रा, थाना मणिपुर, एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर की गई कार्यवाही,04 आरोपियों के विरुद्ध की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से जप्त अवैध महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2000 रुपये किया गया बरामद, बिक्री राशि 200 रुपये भी किया गया जप्त।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम ऊपरपोड़ी निवासी देवनारायण सिंह उर्फ़ मुन्ना साकिन थाना लुन्ड्रा अपने मकान मे हाथ भट्टी का बना हुआ अवैध महुआ शराब रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऊपरपोड़ी निवासी देवनारायण सिंह उर्फ़ मुन्ना आत्मज राजनाथ सिंह उम्र 44 वर्ष थाना लुन्ड्रा के कब्जे से 08 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 200 रुपये बिक्री रकम बरामद किया गया हैं, अभियान के तहत थाना मणीपुर द्वारा आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज कर कुल 8 लीटर एवं थाना कोतवाली द्वारा आबकारी एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर कुल 4 लीटर अवैध महुआ शराब कुल जप्त महुआ शराब 20 लीटर कुल किमती लगभग 2000 रुपये एवं बिक्री राशी 200 रुपये बरामद किया गया हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध धारा 41 (ए) सी.आर.पी.सी. के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे महिला आरक्षक एंब्रोस लता, प्रेमा मरावी आरक्षक हेमंत लकड़ा, अनिल बड़ा, जागेश्वर बघेल, दीपक पांडे शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57