Advertisement

मोदी की गारंटी से देश विकसित राष्ट्र बनेगा

मोदी की गारंटी से देश विकसित राष्ट्र बनेगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद// विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद में शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद शिविर में सांसद चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं छूटना चाहिए। कई बार जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते है, ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझते हुए इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर पहुंच रही है। मोदी की गारंटी से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि महासमुंद में मेडिकल कॉलेज खुलने से गरीबों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित होगा।
अब आयुष्मान कार्ड से 10 लाख रुपए तक इलाज की भी तैयारी चल रही है। आज हर घर में शौचालय, गैस और आवास की सुविधा दी गई है। महासमुंद में बेलसोंडा रेलवे फाटक का चौड़ीकरण होगा, इससे अव्यवस्थित अवागमन में निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के लिए 56 करोड़ की स्वीकृति भी मिल गई है। यहां के रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा संकल्प शिविर को सासंद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान, पार्षद श्री महेन्द्र जैन, श्री देवीचंद राठी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के स्टॉल में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया एवं सुपोषण टोकरी देकर महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न कराया। शिविर में पूर्व नपा अध्यक्ष श्री पवन पटेल, सासंद प्रतिनिधि संदीप दीवान पटेल, पार्षद महेन्द्र जैन, देवीचंद राठी, श्रीमती माधवी महेंद्र सिक्का, राजेन्द्र चंद्राकर, मनीष शर्मा, श्रीमती सुधा साहू, पवन साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, नगर पालिका के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं हितग्राही मौजूद थे।
शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।
शिविरों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57