Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था के हो पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे से लगातार हो निगरानी-कलेक्टर भोस्कर

स्कूलों के निरीक्षण पर सुबह-सुबह पहुंचे कलेक्टर, कस्तूरबा एवं एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय में सीधे बच्चों से बात कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक

सुरक्षा व्यवस्था जांचने स्वयं रैंडम दिनों की देखी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग

शासकीय माध्यमिक शाला सायर में बच्चों के साथ बैठ किया भोजन, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं पर की बात

अंबिकापुर// कलेक्टर विलास भोस्कर बुधवार को सुबह-सुबह उदयपुर दौरे पर निकले जहां उन्होंने झिरमिट्टी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जरूरी सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधीक्षिका को निर्देशित किया कि विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हो, इस हेतु लगातार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्वयं सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच रैंडम दिनों एवं समय के आधार पर की और कहा कि विद्यालय में आने-जाने वालों की रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य रूप से करवाएं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष, किचन, शौचालय, भवन तथा परिसर का जायजा लिया। उन्होंने यहां सोलर प्लेट की मरम्मत एवं व्यवस्थित करने, किचन शेड निर्माण कराए जाने, मेनगेट में सीसीटीवी की व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शौचालयों की सफाई लगातार हो तथा स्वास्थ्य जांच हेतु समय-समय पर चिकित्सक का आना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधीक्षिका को बच्चों की आवासीय सुविधा अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान भोस्कर ने विद्यालय में बसन्त पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तथा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से विद्यालय की सुविधाओं पर फीडबैक लिया तथा कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त अधिकारियों को अवगत कराएं। निरीक्षण के के दौरान कलेक्टर श्री भोस्कर ने एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय में भी बच्चों से मिलकर सीधे संवाद किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शासकीय माध्यमिक शाला सायर में बच्चों के साथ बैठ किया भोजन, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं पर की बात-
कलेक्टर श्री भोस्कर ने ग्राम सायर में शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया, उन्होंने बच्चों से उनकी जरूरतों एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा भविष्य में आगे बढ़ने प्रेरित किया।

ग्राम पुटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण,महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लेने किया प्रेरित-
कलेक्टर श्री भोस्कर ने उदयपुर दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पुटा का निरीक्षण कर बच्चों से मिले। केंद्र में उपस्थित शिशुवती महिलाओं से बात कर उन्होंने शासन की ओर से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और बच्चों के टीकाकरण समय- समय पर कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीण महिलाओं द्वारा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरा जा रहा था, इसी बीच कलेक्टर को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आई। वहीं कलेक्टर ने महिलाओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ लेने प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57