Advertisement

सर्वेयर और अनुरेखक भर्ती परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त

सर्वेयर और अनुरेखक भर्ती परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर // छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 18 फरवरी को सर्वेयर भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक कुल 05 परीक्षा केन्द्रों में एवं अनुरेखक भर्ती परीक्षा अपरान्ह 02ः00 से 04ः15 बजे तक कुल 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शा.पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के लिए कृषि विभाग के उप संचालक पीएस दिवान, शास. राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय न्यू बस स्टैण्ड, अम्बिकापुर के लिए उद्यान के उप संचालक अजय सिंह कुशवाहा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर के लिए जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी लव कुमार त्रिपाठी, शासकीय मल्टीपरपज उ.मा.वि. अम्बिकापुर के लिए श्रम विभाग के श्रमपदाधिकारी नितेश विश्वकर्मा और शासकीय कन्या उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड अम्बिकापुर के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल खलखो को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्रथम पाली प्रातः 08ः00 बजे एवं द्वितीय पाली 12ः30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57