Advertisement

कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट का वितरण किया जाएगा

कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट का वितरण किया जाएगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद // भारत सरकार की ओर से चल रही एक अनूठी योजना के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जनपद महासमुंद में कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने हेतु गेल इंडिया लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यूनीसेड के द्वारा 18800 सुपोषण किट वितरण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रशंसनीय प्रयास के साथ-साथ आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य संचालित पहल करने हेतु यूनीसेड ने गेल इंडिया लिमिटेड के साथ एक अनुबंध किया है। जिसके क्रियान्वयन के लिए यूनीसेड ने गेल इंडिया लिमिटेड के साथ नवंबर में अनुबंध किया हैं। गेल इंडिया लिमिटेड के द्वारा समर्थित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 0 से छः साल तक के बच्चो के लिए 18800 सुपोषण किट और गर्भवती महिलाओं के लिए पूरे जनपद में चलाने की योजना है। जिसके तहत जनपद के विकासखंड में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण किट्स का वितरण किया जाएगा। सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी के अथक प्रयास से इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और जन-जन तक निरोगी काया को स्वस्थ रखने का संदेश पहुंचाना है। कुपोषण किट में बच्चों को सुपोषित आहार के साथ-साथ 12 प्रकार की आदि सामग्री वितरित की जायेगी। सुपोषण किट में संतुलित आहार प्रदान किया जायेगा।
शरीर के लिए आवश्यक संतुलित आहार लम्बे समय तक नहीं मिलना ही कुपोषण है। कुपोषण के कारण बच्चों और महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे वे आसानी से कई तरह की बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। अतः कुपोषण की जानकारियाँ होना अत्यंत जरूरी है। कुपोषण प्रायः पर्याप्त संतुलित आहार के अभाव में होता है। बच्चों और स्त्रियों के अधिकांश रोगों की जड़ में कुपोषण ही होता है। स्त्रियों में रक्ताल्पता या घेंघा रोग अथवा बच्चों में सूखा रोग या रतौंधी और यहाँ तक कि अंधत्व भी कुपोषण के ही दुष्परिणाम हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत गेल इंडिया लिमिटेड और यूनीसेड द्वारा आयोजित भव्य स्वास्थ्य तथा सभी लाभार्थियों को सुपोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। जमीनी स्तर पर जनता के व्यापक कल्याण के लिए सांसद श्री चुन्नीलाल साहू तथा यूनीसेड ने छत्तीसगढ़ की सभी जनपद में पहल की है। स्वास्थ्य केंद्रित कार्यक्रम न केवल स्वस्थ भोजन खाने की आदत को प्रोत्साहित करता है बल्कि स्वास्थ्य जीवन शैली बनाए रखने की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है।
आज कोमाखान में आयोजित शिविर में पोषण किट का वितरण किया गया। शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विशिष्ठ अतिथि श्री अवनीश त्रिपाठी, वरिष्ठ नीति सलाहकार, भारत सरकार, चीफ मेंटर यूनीसेड तथा श्री असीम ए. अंसारी मैनेजर सी. एस.आर. गेल इंडिया लिमिटेड, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इस्मिता चंद्राकर, सी.डी.पी.ओ. मीना चंद्राकर, जनपद सदस्य श्री माधव चंद्राकर उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57