Advertisement

कोल् माइंस स्टॉक मे घुसकर डकैती मे 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 04 कों गिरफ्तार किया।

कोल् माइंस स्टॉक मे घुसकर डकैती करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर मामले मे 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 04 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा, कोयला, ताम्बे का तार किया गया बरामद।

मामले के शेष आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र किया जायगा गिरफ्तार।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकरण हैं कि प्रार्थी फेकू राम आत्मज पदूम शाह उम्र 51 वर्ष साकिन कुंजनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर द्वारा अपने मैनेजर, उप छेत्रिय प्रबंधक सहित अन्य स्टाप कों सूचना दिया गया कि घटना दिनांक 14/02/24 कों अमेरा कोयला खदान के कोयला स्टॉक मे 11 से 12 व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडा लेकर अंदर आकर सुरक्षा गॉर्ड कों जान से मारने की धमकी देते हुए ताम्बे का तार, कोयला एवं अन्य सामान की डकैती कारित किये हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मामले मे शामिल 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 04 आरोपियों कों मौक़े से पकड़ गया हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) आर्यन राजवाड़े आत्मज भुनेश्वर राम उम्र 19 वर्ष ग्राम पुहपुटरा लखनपुर (02) सुरेन्द्र कुमार आत्मज रतन राम उम्र 18 वराह 03 माह ग्राम पुहपुटरा लखनपुर (03) लवकेश कुमार सोनवानी आत्मज परशु राम सोनवानी उम्र 18 वर्ष साकिन 05 माह ग्राम सिरकोतंगा लखनपुर का होना बताये, विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अमेरा कोयला खदान मे 11-12 व्यक्तियों द्वारा मिलकर लाठी डंडा लेकर कोयला स्टॉक मे घुसकर ताम्बे का तार, कोयला एवं अन्य सामान की डकैती कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाता हैं, मामले के शेष फरार आरोपियों के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक बलभद्र ठाकुर, रवि सिंह, आरक्षक मुनेश्वर पैकरा, डॉक्टर सिंह सिदार, राकेश चतुरेश शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57