Advertisement

ग्रामीणों कों आर्थिक लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले मे 02 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार

ग्रामीणों कों आर्थिक लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले मे 02 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार

ग्रामीणों कों बोरवेल खनन, जैविक खेती एवं क़ृषि कार्य मे आर्थिक लाभ दिलाने के नाम पर पंजीयन शुल्क लेकर ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही। थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर 02 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार। आरोपियों द्वारा भोले भाले ग्रामीणों कों आर्थिक लाभ का झांसा देकर किया गया था अपराध घटित। आरोपियों के कब्जे से सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड से सम्बंधित दस्तावेज एवं 02 नग मोबाइल किये गए जप्त। प्रकरण मे 01 आरोपिया फरार हैं जिसका पता तलाश किया जा रहा हैं।

प्रार्थी गोड़े पैकरा आत्मज धनी पैकरा उम्र 49 वर्ष साकिन बुकापारा मेन रोड अमगांव जिला बलरामपुर द्वारा दिनांक 28/10/23 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 2021 में प्रार्थी के गाँव में सरगुजा मार्ट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के ऐजेंट आये थे जो उक्त कम्पनी कि संचालिका का नाम लता खुटे होना बताकर उनकी कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराने पर कंपनी द्वारा ग्रामीण कृषको को बोर खनन, मुर्गी पालन, पशु पालन व जैविक खेती हेतु आर्थिक सहयोग दिया जाता है, जिसमें कृषि उत्पादन हेतु कम्पनी में रूपये जमा करने पर मुनाफा में से 80 प्रतिशत कृषकों को मुनाफा बतौर दिया जाता है जिसके बाद प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैकरा दिनांक 04/04/22 को सरगुजा मार्ट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी गंगापुर जाकर लता खुटें से मिले जो उपरोक्त जानकारी के विषय में बहुत सी बातें बताकर कम्पनी में रूपये जमा करने पर लाभ होना समझायी जिसके बाद प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैंकरा अपना अपना 2,50,000 रूपये कुल 5,00,000 रूपये लता खुंटे को दिये जिसके द्वारा स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया गया, प्रार्थी के अतिरिक्त परिचित रामदयाल उईके भी कम्पनी में 50,000 रूपये नगद जमा किया था, लता खुंटे के द्वारा जमा राशि से प्रार्थी एवं उसका साथीयो को लोन की सुविधा भी दी जायेगी बताया गया था किन्तु लोन या अन्य कृषि सम्बधी सहायता हेतु उसके कार्यालय जाने पर वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देती थी, इसी बीच रामदयाल उईके को रूपये की आवश्यकता होने पर वह दिनांक 14/10/22 को कम्पनी के कार्यालय जाकर अपना दिया गया रकम वापस मांगा तो लता खुटे द्वारा उसे 50,000 रूपये का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया जिसके बाद प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैंकरा भी उससे अपना दिया रूपये वापस मांगे जो लगातार बहाना बनाती थी वर्ष 2023 में लता खुंटे ने प्रार्थी एवं उसका साथी छबीनाथ पैकरा को चेक दी जो बाउंस हो गया इसके बाद प्रार्थी एवं उसका साथी लता खुंटे के कम्पनी में कई बार गये जो कोई न कोई बहाना बनाती रहती थी, प्रार्थी एवं उसके साथियो को जानकारी मिली कि लता खुटे फाड किस्म की महिला है जो आसपास के लोगों से लाखों रूपये ठगी कर ली है, उक्त महिला आसपास के ग्रामीणों से रजिस्ट्रेशन, मुर्गी पालन, सुवर पालन व अन्य पशुपालन के संबंध में ठगी की है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे मामले के आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 442/23 धारा 420, 34 भा.द. वि. का अपराध एवं अन्य 02 प्रकरणों मे प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 447/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. एवं 438/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सरगुजा मार्ट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के संचालको की जानकारी ली गई जिसमे राजाराम जगत, जिसु तिर्की एवं लता खुटे कों संयुक्त रूप से कम्पनी का पार्टनर होने की बात जांच मे सामने आई,मामले के आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम 01. राजाराम जगत आत्मज हरि प्रसाद जगत उम्र 45 साल निवासी गोर्गी. जजावल थाना चन्दौरा जिला सूरजपुर,(02)जीसू तिर्की आत्मज सुखलाल तिर्की उम्र 32 साल साकिन बोदा पोस्ट बिलासपुर थाना बतौली सरगुजा का होना बताये आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर कई ग्रामीणों से ठगी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों के कब्जे से सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड से सम्बंधित दस्तावेज एवं 02 नग मोबाइल जप्त किया गया हैं, मामले मे आरोपिया लता खुटे वर्तमान मे फरार हैं आरोपिया का पता तलश किया जा रहा हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप आरक्षक मनीष सिंह, पवन यादव, अरविन्द उपाध्याय , ऋषभ सिंह, केशर सिंह शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57