Advertisement

पत्नी से मामूली वाद विवाद होने पर,हत्या का आरोपी किया गया गिरफ्तार।

पत्नी से मामूली वाद विवाद होने पर,हत्या का आरोपी किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा : थाना गांधीनगर मे राजकुमार आत्मज मदन साकिन करदोनी थाना लुन्ड्रा द्वारा दिनांक 08/02/24 कों रिपोर्ट दर्ज कराया कि सूचक की पुत्री का विवाह ग्राम खलिबा निवासी अजेश बरवा से हुआ था, जो वर्तमान मे खलिबा खालपारा मे निवासरत थी, दिनांक 7/02/24 कों सूचक कों जानकारी प्राप्त हुई की इसकी बेटी की मृत्यु हो गई हैं, बाद मृतिका के घर पहुंचकर देखा गया जो मृतिका का पति बताया कि मृतिका से मामूली वाद विवाद होने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर बाहर चला गया था बाद मे मृतिका के नही उठने पर घटना के बारे मे जानकारी होना बताया हैं, मामले मे सूचक की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस टीम द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया जो पीएम करता डॉक्टर साहब द्वारा मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना बताया गया, एवं परिजनों के बयान के आधार पर संदेही अजेश बरवा आत्मज अमृत बरवा उम्र 36 वर्ष साकिन खलिबा खालपारा कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा पत्नी से मामूली वाद विवाद होने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अमरेश सिंह, अनिल सिंह परिहार, अरविन्द उपाध्याय शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57