Advertisement

वाहन चालकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही।

वाहन चालकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही।

सरगुजा : नाबालिग वाहन चालकों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर की गई कार्यवाही,मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 35 प्रकरण दर्ज कर 22400/- की कि गई चालानी कार्यवाही,सरगुजा पुलिस द्वारा कल देर शाम नाबालिगो द्वारा दुपहिया वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गई, अभियान के दौरान नाबालिगो एवं उनके वाहनों कों जप्त कर कड़ी समझाईस दी गई, साथ ही भारी भरकम चालानी कार्यवाही भी कि गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात के नियमो की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले कुल 35 वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही करते हुए 22400/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, साथ ही नाबालिगो के परिजनों कों बुलाकर कड़ी समझाईस देकर यातायात के नियमो का पालन करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान थाना चौकी के संयुक्त पुलिस टीम के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57