Uncategorized

मुख्यमंत्री जी, मैं जा रहा मेरे बच्चों का ध्यान रखियेगा

नरेश सागर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2021 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर सात पर तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले दारोगा ने सुसाइड नोट लिखा था। बंथरा थाने में तैनात दारोगा निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दारोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे।वे यहां चिनहट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। वह अपनी बीमारी को लेकर काफी दिनों से परेशान थे। दारोगा ने गोली अपनी सर्विस पिस्टल से मारी है। गोली चलने की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सिविल अस्पताल पहुंचे। गोली दारोगा के सीने में लगी थी।
बीमारी से परेशान हो लिखी आत्महत्या की बात
खुद को गोली मारने से पहले दारोगा निर्मल चौबे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने खुद की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। दारोगा निर्मल चौबे ने मुख्यमंत्री के नाम नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैं अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूं, अब जीने की इच्छा नहीं है। आप से बस इतनी गुजारशि है कि मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!