बलरामपुरराज्य

स्थानीय चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें -जरीता

स्थानीय चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें -जरीता

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

बलरामपुर// जिला कांग्रेस कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए प्रदेश प्रभारी जारिता लेतपलागं ने कहां की स्थानीय निकायों के चुनाव के अलावा पंचायत के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को कार्यकर्ता कैसे जीत सकते हैं यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है हर कार्यकर्ता की भागीदारी उम्मीदवार के जीत में सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि प्रदेश में स्थानीय निकायों में वह पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के जीत पक्ष कांग्रेस के नीतियों को और तेजी से लोगों के बीच ले जाया जा सके और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में व देश में फिर से बन सके।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि हम विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में एकजुटता के अभाव में कमजोर साबित हुए हैं परंतु आने वाले चुनाव में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के लिए एकजुट होकर काम करना आवश्यक है नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के लिए तन मन धन लगाकर सभी को कार्य करना है ताकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ही चुनाव में निर्वाचित हो सके।
कार्यक्रम में रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की, पूर्व श्रम मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, रिपुजीत सिंहदेव,जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष लालसाय मिंज, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, समर बहादुर सिंह,संजीव गुप्ता,संजीत गुप्ता मोखन गुप्ता,दिनेश यादव, प्रेम सागर सिंह, सरपंच प्रेम सागर, महेंद्र गुप्ता, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

कार्यक्रम का संचालन नन्हेंलाल गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री जितेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!