Advertisement

लालच में धौरपुर टर्निंग के पास हाईवा वाहन खड़ी कर चालक हुआ फरार

लालच में धौरपुर टर्निंग के पास हाईवा वाहन खड़ी कर चालक हुआ फरार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

क्रेशर संचालक सियाराम यादव पिता दुखीराम यादव निवासी चन्देश्वरपुर, थाना धौरपुर में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि लटोरी, जिला सूरजपुर निवासी महेश जायसवाल के आर्डर पर प्रार्थी के भतीजा के हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 15 डीसी 2226 में 850 स्क्र्वायर फिट गिट्टी जिसका भाड़ा 25000/- रूपये था, को धौरपुर के्रशर से लोड़ कराकर वाहन चालक अमरदीप किण्डो पिता एलियस किण्डो, उम्र 38 वर्ष, ग्राम बाड़ी खजरी थाना भण्डरिया जिला गढ़वा झारखण्ड के माध्यम से भेजा गया था, हाईवा वाहन व चालक शाम तक वापस नहीं आने पर महेश जायसवाल से प्रार्थी द्वारा सम्पर्क कर पता लगाया, तो महेश जायसवाल द्वारा गिट्टी का भाड़ा सहित ड्राईव्हर को 25000/- रूपये देकर धौरपुर रवाना किया जाना बताया, तथा पता-तलाश दौरान हाईवा वाहन धौरपुर टर्निंग के पास बंद हालत में तथा चाबी वाहन में ही पाया गया, और ड्राईव्हर अमरदीप किण्डो भाड़े का पूरा पैसा लेकर भाग गया था। अमरदीप किण्डो के निवास ग्राम में अन्य वाहन के चालक लालबाबू यादव को भेजकर पता लगाया गया, जो अमरदीप किण्डो द्वारा भाडे़ के पैसे 25000/- रूपये को नहीं दूंगा जो करना है कर लेगा बोला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया, तथा आरोपी चालक अमरदीप किण्डो का उसके निवास ग्राम बाड़ी खजरी थाना भण्डरिया से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 25000/- रूपये नगद राशि बरामद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण निराकरण करने में धौरपुर पुलिस सक्रिय कर्मचारीगण – प्र.आर. जगसाय मरकाम, आरक्षक अरविंद सिंह, सैनाथ लकड़ा, मुनेश्वर पन्ना।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57