Advertisement

कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने आयकर कार्यालय के सामने धरना दे ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने आयकर कार्यालय के सामने धरना दे ज्ञापन सौंपा

केन्द्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रिज करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने आयकर कार्यालय के सामने धरना दे अपना ज्ञापन सौंपा है। 17 फरवरी को पार्टी के ट्रेजरार अजय माकनने प्रेस कांफ्रेंस कर यह बताया था कि कांग्रेस पार्टी के साथ साथ युवक कांग्रेस के भीखाते आयकर विभाग के निर्देश पर फ्रिज कर दिये गये हैं। इनके वजह से पार्टी अपने रोज के खर्चे भी नहीं चला पा रही है और पार्टी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के खाते में जमा पैसा क्राउड फडिंग के माध्यम से यूपिआई से लिया गया है जो कि पूर्णतः ईमानदारी से एकत्र पैसा है। ईमानदारी से चंदा एकत्र करने वाले के खिलाफ आयकर विभाग एक्शन ले रहा है, वहीं भाजपा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा असंवैधानिक घोषित इलेक्टोरल बॉड से हजारो करोड इकट्ठा किये हुए है उसपर आंख मूद कर तमाशा देखा जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा आज आयकर कार्यालय के समक्ष धरना देकर जिला उपाध्यक्ष मो0 इस्लाम के नेतृत्व में एक ज्ञापन आयकर निरिक्षक एम0पी केरकेट्टा को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई है कि आयकर विभाग को सभी संस्थाओं के साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिये। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के खातों को चालू करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान अब्दुल अब्बास, दुर्गेश गुप्ता, धनश्याम अग्रवाल, अनूप मेहता, लवकेश पासवान, आशीष वर्मा, अविनाश कुमार, अभिषेक शुक्ला, दिनेश शर्मा, तृप्त राज धंजल, मो0 इमरान, कपिल मित्तल, असलम खान आदि उपस्थित
थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05