Advertisement

आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को प्रशिक्षण।

आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को प्रशिक्षण।

सरगुजा : दिनांक 18 फरवरी 2024 को रक्षित केन्द्र स्थित मीटिंग हाॅल में पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा नवीन भारतीय न्याय व्यवस्था और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में जिले के आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को दिया गया 01 दिवसीय प्रशिक्षण।
भारतीय दण्ड संहिता और दण्ड प्रक्रिया संहिता को हटाकर नवीन भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को लागु करने भारतीय संसद के द्वारा माह दिसम्बर 2023 में पारित किया गया था कानून।
केन्द्र सरकार द्वारा पुरानी भारतीय दण्ड संहिता में पर्याप्त संशोधन पश्चात् नवीन न्याय व्यवस्था स्थापित करने हेतु भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 लागू की गई है।
अपराध विवेचना में पुराने भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के स्थान पर नवीन भारतीय न्याय संहिता के तहत् वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रशिक्षण एवं नवीन धाराओं में हुए परिवर्तन को अपने विवेचना में शामिल करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश। इसके अतिरिक्त पुरानी कानूनों में बदलाव, महिला सुरक्षा एवं न्याय, पीडित केन्द्रीत काननी प्रावधान, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य प्रावधान, न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित प्रावधान एवं नए अंतर्विभागीय समन्वय के संबंध में दि गयी विस्तृत जानकारी।
प्रशिक्षण दौरान एसडीओपी सीतापुर राजेन्द्र मण्डावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, स्टेनो फबियानुस तिर्की, रीडर गोमती प्रसाद यादव, लाईन आॅफिसर सउनि मनोज सिंह के अलावा 50 से अधिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57