Advertisement

शहर मे सघन चेकिंग अभियान

शहर मे सघन चेकिंग अभियान

देर शाम शहर मे सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, 212 वाहनों से समन शुल्क 141700 रूपये वसूली की गई एवं 02 वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय भेजी गई।
पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के देखरेख मे 150 की संख्या मे तैनात पुलिस फोर्स एवं थाना चैकी द्वारा कुल 10 पॉइंट पर संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान।
कार्यवाही के दौरान नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही।

आज दिनांक देर शाम सरगुजा पुलिस द्वारा विजिबल पुलिसिंग के तहत शहर मे सघन चेकिंग अभियान की कार्यवाही की गई, पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के देखरेख मे समस्त थाना/चैकी के कुल 150 की संख्या मे उपस्थिति बल द्वारा सघन चेकिंग शहर के सभी प्रमुख चैक चैराहो सहित शहर की सभी आउटर सीमा पर तैनात कर नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

सरगुजा पुलिस द्वारा शहर के 10 प्रमुख चैक चैराहो पर पुलिस टीम तैनात किये गए थे, जिसमे समलाया चैक, भारत माता चैक, बंगाली चैक, चांदनी चैक, बिलासपुर चैक, बस स्टैंड तिराहा, चैपाटी, अम्बेडकर चैक, पंजाब गार्डन तिराहा, साईं मंदिर तिराहा के पास संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन जांच की गई, कार्यवाही के दौरान 212 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं 02 वाहनों को जप्त कर माननीय न्यायालय भेजी गई। चालानी कार्यवाही दौरान वाहन मालिकों से कुल 141700 समन शुल्क वसूली गई। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों कों बुलाकर सख्त चेतावनी देते हुए विधिवत कार्यवाही की गई, मॉडिफाइड अमानक साइलेंसर के मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा मौके पर अमानक साइलेंसर कों निकलवाकर जप्त किया गया हैं एवं वाहन मालिकों पर चालानी कार्यवाही की गई हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करें, नाबालिगो कों वाहन चलाने हेतु ना देवे, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

सरगुजा पुलिस की 10 लोकेशन पर तैनात संबंधित थाना/चैकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रूची लेकर अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रोकने एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु कार्यवाही की गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05