Advertisement

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने अग्निवीर थल सेना भर्ती के संबंध में ली बैठक

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने अग्निवीर थल सेना भर्ती के संबंध में ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव//जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अग्निवीर थल सेना भर्ती के संबंध में बैठक ली। बैठक में सुश्री सुरूचि सिंह ने अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदकों को पंजीयन के संबंध में आवश्यक जानकारी देने एवं पंजीयन करने में सहयोग करने के निर्देश महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए जानकारी देकर पंजीयन कराएं।
बैठक में अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि युवा पंजीयन के लिए पंचायत सचिव, स्कूलों के प्राचार्य, महाविद्यालय से संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकता है। अग्निवीर थल सेना भर्ती में 6 प्रकार के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें योग्यता आठवीं पास, दसवीं पास तथा 12वीं पास है। इसके लिए पांच प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। सभी दस्तावेजों के साथ लोकसेवा केन्द्रों अथवा स्कूलों व महाविद्यालय में पंजीयन कराया जा सकता है। सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं जिले में ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए पंजीयन कराने कहा गया। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत श्री देवेन्द्र कौशिक, उप संचालक रोजगार एसव्ही राजौरिया, परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहारे, सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ, प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57