Advertisement

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की हुई शानदार शुरुआत

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की हुई शानदार शुरुआत

विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे ने सरगुजा वासियों को कहा झक्कास, अपनी प्रस्तुति ने लिया लोगों को लोटपोट

नामचीन हस्तियों सहित स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, फूड जोन, कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियों का उठाया लुत्फ

अम्बिकापुर// मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों, स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से महोत्सव को शानदार बनाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, नागपुरी गीतों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। महोत्सव में विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे ने अपनी प्रस्तुति में तुकबंदी करते हुए सरगुजावासियों को झक्कास बताया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने लोगों को लोटपोट कर दिया।
इस दौरान गायिका मनाली सांखला के भक्तिमय गीतों से माहौल भक्तिमय हुआ। श्रद्धा पण्डित ने सुसराल गेंदा फूल, तू तो एवें एवें लूट गया जैसे गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानन्द विद्यालय नर्मदापुर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नर्मदापुर, पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय घघरी सहित विद्यालय, महाविद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-
मैनपाट महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आयोजित दंगल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 58 पहलवान इसमें हिस्सा ले रहें हैं। महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक एवं 70 किलोग्राम से कम वजन वर्ग, वहीं महिला वर्ग में 50 किलोग्राम से अधिक एवं 50 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में प्रतियोगिता होगी। महोत्सव के पहले दिन प्रतिभागियों के बीच जमकर मुकाबला हुआ, एक-दूसरे को धूल चखाने सभी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। प्रतियोगिता का रोमांच शुरू से अंत तक बना रहा, दर्शक विजेता खिलाड़ी को देखने उत्साहपूर्वक मैदान में डंटे रहे। इसी प्रकार ओपन बहुरूपिया प्रतियोगिता एकल एवं समूह दोनों श्रेणी में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न रंगीन पोशाकों में सजे प्रतिभागी अलग-अलग वेशभूषा में स्टेज पर पहुंचे। वहीं आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी लोगों ने अपनी तीरंदाजी विधा का उत्तम प्रदर्शन किया।
एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, फूड जोन, कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियों रहे आकर्षण का केंद्र
महोत्सव स्थल पर लगा विशाल मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने मनोरंजक झूलों एवं दुकानों का आनन्द उठाया। कार्यक्रम स्थल पर बने फूड जोन में लोगों ने पकवानों के चटखारे लेकर लुत्फ उठाए। फैंसी पतंग उत्सव में रंग-बिरंगे पतंगों से आकाश रोशन हुआ, रोपाखार जलाशय में बोटिंग के माध्यम से लोगों ने सैर-सपाटे का आनंद उठाया। इसके साथ ही मेहता पॉइंट पर आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग आदि ने भी लोगों को आकर्षित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57