Advertisement

मैनपाट के लिए प्यार आसमान में, एडवेंचर स्पोर्ट्स का क्रेज और दंगल के दांव-पेंच, सब देखने को मिल रहा मैनपाट महोत्सव में

मैनपाट के लिए प्यार आसमान में, एडवेंचर स्पोर्ट्स का क्रेज और दंगल के दांव-पेंच, सब देखने को मिल रहा मैनपाट महोत्सव में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर//मैनपाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम तो है ही एडवेंचर स्पोर्ट्स, फैंसी काइट्स और दंगल का भी जबरदस्त उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है। महोत्सव स्थल पर विभिन्न रंग बिरंगी और अनोखी पतंगों को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। महोत्सव के दूसरे दिन मैनपाट के लिए प्यार पतंग के रूप में आसमान में लहराता हुआ दिखा। आई लव मैनपाट की पतंग ने सभी का ध्यान खींचा।
इसी तरह मेहता प्वाइंट पर हो रहे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स में पैरासेलिंग कराई जा रही है जिसका अच्छा खासा उत्साह लोगों में बना हुआ है।
महोत्सव में अच्छी खासी भीड़ दंगल को देखने जुट रही है। दंगल के प्रतिभागियों के साथ ही दर्शक भी अपनी ओर से दांव पेंच बताते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57