Advertisement

सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पिने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही, 19 आरोपी किये गए गिरफ्तार।

सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पिने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही, 19 आरोपी किये गए गिरफ्तार।

राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे कुल 71 पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा शहर एवं विभिन्न स्थलों पर अचानक की गई छापेमार कार्यवाही।
पकडे गए व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दी गई सख्त हिदायत।

जिले मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे 2 सेक्टर प्रभारी नियुक्त करते हुए सरगुजा पुलिस की कुल 06 अलग अलग पुलिस टीम का गठन कर सार्वजानिक रूप से खुले मे शराब पिने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही करने, एम.सी.पी. की कार्यवाही समेत पैदल मार्च की कार्यवाही किये जाने हेतु रवाना किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस टीम मे कुल 71 पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा शहर के अलग अलग छेत्रो मे कार्यवाही करते हुए अभियान चलाकर सार्वजानिक रूप से शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए (01)अक्षत खलखो उम्र 18 वर्ष साकिन बौरीपारा अम्बिकापुर (02) जोगेश बेहरा उम्र 38 वर्ष साकिन बौरीपारा अम्बिकापुर (03) पंकज भगत उम्र 28 वर्ष साकिन राजनगर थाना कांसाबेल जिला जशपुर(04) सतीश विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष साकिन चांदनी चौक अम्बिकापुर (05) संजीव भगत उम्र 33 वर्ष साकिन डुमरबहार थाना बागबहार जिला जशपुर (06)सोनू भोई उम्र 28 वर्ष साकिन महासमुंद थाना महासमुंद, (07) भोलू उम्र 30 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गाधीनगर, (08)सान्तनु उम्र 25 वर्ष सा0 महुआ थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर, (09) शनिदेव माली उम्र 34 वर्ष साकिन गुदरी बाजार अम्बिकापुर, (10)अविनाश टोप्पो उम 32 वर्ष साकिन प्रतापपुर नाका खालपारा थाना अम्बिकापुर (11) मन्नू उम्र 30 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर(12) रमेश कुमार उम्र 25 वर्ष साकिन सत्तीपारा,(13) प्रियाशु उपाध्याय उम्र 23 वर्ष साकिन सत्तीपारा,(14) राकेश मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष साकिन नमनाकला,(15) अनुरंजन श्रीवास्तव श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष साकिन नमना कला (16) रोहित अग्रवाल उम्र 43 वर्ष साकिन सत्तीपारा(17) इरशाद आलम उम्र 22 वर्ष साकिन सुरजपुर(18) ज्ञानप्रकाश साहू पिता ओम प्रकाश साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सूरजपुर(19) विकाश लकड़ा उम 23 वर्ष साकिन परसोडी खुर्द थाना दरिमा कुल 19 व्यक्तियों की धरपकड़ की गई, पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मे 36(च) आबकारी एक्ट के 2 प्रकरण एवं थाना गांधीनगर मे 36(च) आबकारी एक्ट के 2 प्रकरण कुल 04 प्रकरणों मे 19 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई, अभियान के दौरान संवेदनशील छेत्रो मे पुलिस टीम द्वारा पैदल मार्च भी किया गया, साथ ही एम.सी.पी की कार्यवाही भी की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, सहायक उप निरीक्षक अरूण दुबे, अभिषेक दुबे, बबलू कुजूर, अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, संदीप सिंह समेत पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57