Advertisement

अंबिकापुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना हेतु 50 करोड़ की राशि का प्रावधान : विधायक राजेश अग्रवाल

अंबिकापुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना हेतु 50 करोड़ की राशि का प्रावधान : विधायक राजेश अग्रवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया गया कि विगत वर्षों से क्षेत्रवासियों के मांग के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो जिससे दूर-दराज एवं सूदूर ग्रामीण अंचल के गरीब तबके के लोंगो को अच्छी एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसी मंशानुरूप देवतुल्य जनता के लिए आनेवाले समय में जन समुदाय के मांग के अनुरूप और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु प्रयास किया जायेगा । जिससे सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके ।
अंबिकापुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना हेतु 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री छतीसगढ शासन को धन्यवाद दिया है एवं आने वाले समय में एम्स खोलने की मांग की है।
गौरतलब है कि अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में 150 एमबीबीएस सीटों में वृद्धि एवं पी.जी. पाठ्यक्रम हेतु 87 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा इस हेतु 50 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।
पहुँच विहिन ग्रामीण क्षेत्रों हेतु बाईक एम्बुलेंस की स्वीकृति देने की मांग की है, साथ ही साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के निवास हेतु पूर्ण विकसित कॉलोनी एवं पहुँच विहिन ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक एवं स्टाफ नर्सों के लिए स्टाफ क्वार्टर तथा महंगी चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के संचालन हेतु कुशल ऑपरेटरों की मांग रखी गई ।
छ.ग. के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से चर्चा के दौरान यह मांग की गई कि जिला अस्पताल के बगल में लोक निर्माण विभाग की खाली पडे भूमि को हॉस्पीटल में समायोजित करने एवं रामानूज क्लब की खाली पड़े भूमि को महिला हॉस्पीटल में मिलाने हेतु मांग रखी गई, जिससे जिला अस्पताल की व्यवस्था एवं मरीजो को उतम स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेगी एवं परिसर का विस्तार होगा ।
उपरोक्त मांग एवं मांग की आपूर्ति हेतु माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्रीष्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया गया। और साथ ही साथ आने वाले समय में जनहित के जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57