Advertisement

हत्या के मामले मे सख्त कार्यवाही, आरोपी पत्नी एवं सास चंद घंटे मे किये गए गिरफ्तार।

हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, आरोपी पत्नी एवं सास चंद घंटे मे किये गए गिरफ्तार।

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।

आपसी वाद विवाद होने पर पत्नी एवं सास द्वारा मृतक का गला दबाकर की गई थी हत्या।

अकिल सिंह उम्र 48 वर्ष साकिन केशवपुर मणीपुर द्वारा दिनांक 26/02/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी का छोटा भाई मृतक अनूप सिंह केशवपुर नवापारा मे अपने परिवार के साथ निवास करता हैं, कि डेढ़ साल पहले से मृतक की सास इसके परिवार के साथ निवास कर रही थी, कि विगत कुछ दिनों से मृतक का अपनी पत्नी और सास से अक्सर वाद विवाद होता रहता था, कि दिनांक 25/02/24 कों देर शाम लड़ाई झगड़ा होने एवं प्रार्थी के भतीजी की आवाज़ सुनकर घर मे घुसकर देखा तो आरती सिंह प्रार्थी के भाई अनूप सिंह कों पकड़ कर रखी थी, एवं मृतक की सास श्याम बाई अनूप सिंह का गला दबा रही थी जिससे अनूप सिंह छटपटा रहा था, जो प्रार्थी के पहुंचने पर तीनो कों अलग अलग किया जो प्रार्थी का भाई मौक़े पर बेहोश हो गया था, जो बाद मे हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा ईलाज दौरान मृतक अनूप सिंह का फौत हो जाना बताया गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 63/24 धारा 302, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपिया मृतक की पत्नी एवं सास कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो दोनों आरोपिया द्वारा अपना नाम (01) आरती सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन केशवपपुर (02) श्याम बाई उम्र 45 वर्ष साकिन सामरटिकरा बिश्रामपुर जिला सूरजपुर हाल मुकाम केशवपुर का होना बताई, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर मृतक से वाद विवाद होने पर आवेश मे आकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक नीलम यादव, अर्चना देवी, आरक्षक कुश कुमार सोनी, सुरेश कुमार शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05