Advertisement

सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 मार्च को

सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 मार्च को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद // छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा तथा अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती के अनुक्रम में सहायक ग्रेड-3/आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को बिलासपुर के विभन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी।
उक्त संबध में प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-3/आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी की सूची इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड की गई है। जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही 17 फरवरी 2024 को अनुवादक एवं वाहन चालक के पद हेतु आयोजित लिखित के भी परिणाम घोषित करते हुए मेरिट लिस्ट भी वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वेबसाईट cgslsa.gov.in पर प्राप्त कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57